भयमुक्त जीवन के लिए करें यम का दीपदान

 भयमुक्त जीवन के लिए करें
यम का दीपदान



कार्तिक मास की त्रयोदशी को छोटी दीवाली , हनुमान जन्म, यम दीपदान और नरक चौदस के रूम मनाया जाता है जो हिन्दू पंचाग की विक्रम संवत के अनुसार 3 नवम्बर 2021 बुधवार को पड रही है मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक दैत्य का वध करके मानव जाति को भय मुक्त किया था तभी से इस दिन को नरक चौदस के रूप में मनाया जाता है।

The God of Death Yamraj was killed in a puran

क्या करें नरक चौदस के दिन -


इस दिन सूर्योदय के पूर्व ही उठ कर स्नान कर लेना चाहिए । मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय से
पूर्व स्नान करने जातक मृत्यु के उपरांत सीधे स्वर्ग की प्राप्ति करता है।

दैनिक पूजा पाठ कर यम की पूजा करना चाहिए जिससे पूरे वर्ष आपके स्वास्थ लाभ बना रहता है।

सूर्य को जल ओम सूर्याय नमः मंत्र का जप करते हुए देना चाहिए


क्यों करें यम का दीपदान:ः


Vastu Tips For Dussehra Puja By Experts In Hindi 

यम के नाम से एक दीये दान की महत्ता हमारे सनातन धर्म में बतायी गई है। इसके प्रयोग से पूरे साल भर व्यक्ति अकाल मृत्यु, व्याधियों से परेशानियों से, परिवार में कोई बडी बीमारी से ग्रसित हो तो उससे उसे मुक्ति मिलती है।

मनुष्य पूरे जीवन चक्र में अनिश्चितता के वातावरण में चलता रहता है नकारात्मक विचारों से मन
में निराशा व्याप्त रहती है इससे मुक्त हेाने के लिए आज यम की उपासना अवश्य करें। सायंकाल
घर में आज 14 दीये सरसों के तेल या तिल के तेल के जलाना चाहिए। अन्य तेलो का उपयोग
वर्जित है ।

तांत्रोक्त यम दीपदान:ः

 जानें, देवता यमराजजी का चौंकाने वाला रहस्य...

 

यह एक तांत्रिक क्रिया है रात्रि को 11 बजे के बाद आप बिना नमक डाले आटे से एक दीपक का निर्माण
करें और उसमें चौमुखी दीपक सरसों के तेल डालकर जलायें। एक सिक्का लेकर घर के परिवार के सभी  के लोगों के उपर से उतारा कर उस दीपक पर रख दें। और मन ही मन मृत्यु के देवता यम से अपनी समस्याओं का कह कर उस दीये को घर के बाहर किसी मैदान में छोड आयें। आते समय पीछे मुड कर न देखें और घर में पैर धोेकर प्रवेश करें । 


SAF Lord Hanuman Ji Sparkle Coated Framed Home Decorative Gift Item  Painting (13.25 inch x 9.25 inch) SANFR3299 : Amazon.in


उसके उपरांत हनुमान जी की हनुमान चालीसा या हनुमान बाण का एक पाठ अवश्य करें ।
इस क्रिया को करने से आप पूरे एक वर्ष तक आप आपका परिवार एक अदृश्य सुरक्षा चक्र में आ जाता
है । आप कुछ ही समय में इसका लाभ स्वयं महसूस करेगें।


कुछ प्रयोग ऐसे होते हैं जैसे कहावत है देखन में छोटे लगे घाव करें गंभीर वाली बात हेाती है दिखने में यह प्रयोग तो सामान्य होते हैं पर इसका अचूक प्रभाव जीवन में खुशियां ला देता है अतः इन बताये प्रयोगो को अवश्य करना चाहिए ।

 

 Indrakshi Puja and Yagna,Buy Indrakshi Puja and Yagna online from India.



4 नवम्बर को महालक्ष्मी पूजन है इसके लिए आपको एक अचूक प्रयोग
वास्तु दोष इन्द्राक्षी लक्ष्मी प्रयोग
दिया जायेगा जिसके प्रयोग से साधक के जीवन में कैसी भी दरिद्रता हो उससे मुक्ति मिलती ही है।

मार्गदर्शन के लिए सम्पर्क करें -
-स्वामी श्रेयानन्द महाराज (सनातन साधक परिवार)
मो. 9752626564

Comments

Popular posts from this blog

राशिफल: दिनांक 16.10.2022 रविवार

दीपावली पूजन 2022

क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल दिनांक 04.07.2021 रविवार