नवरात्रि:ः मॉं दक्षिण महाकाली के मंत्र का आसान सा प्रयोग मिलेगी तनाव व चिंता से मुक्ति
नवरात्रि:ः मॉं दक्षिण महाकाली के मंत्र का आसान सा प्रयोग
मिलेगी तनाव व चिंता से मुक्ति
नवरात्र के इन पावन दिनों में साधकों और पाठकोे के कई बार आग्रह आता है कि हमें कुछ
आसान सा प्रयोग बताईये जिससे हमें इन मंत्रों का लाभ मिल सके तो आज मॉं दक्षिण महाकाली
के बीज मंत्र का आसान से प्रयोग बता रहा हूं जिसके प्रयोग से आप स्वतः अनुभव
करेगे की हमारी महान सनातन संस्कृति में हमारे ऋषियों ने हमें विरासत में
काफी कुछ दिया है जरूरत है उसके सही प्रयोग की, आवश्यकता है कोई जानकार
हो जो हमें इससे बता सके ।
आईये मैं आपको इन्ही क्रम में माता महाकाली के बीज मंत्र के विषय में कुछ जानकारी
देता हूं जिसे मैंने अपने गुरू स्वामी निखिलेश्वरानंद जी से प्राप्त किया था और इन प्रयोगों
को अपने जीवन में कई बार अनुभव किया है और आवश्कतानुसार मेरे सानिध्य मे आये जरूरत
मंदो को इसका प्रयोग बताता भी हूं जिससे जीवन में अर्जित इस ज्ञान का समाज के सभी वर्ग
मे लाभ मिल सके।
सामान्यतः जीवन में कई परेशानी आती ही है जिससे मन में तनाव हो जाता है तनाव या परेशानी
इस बात से नही होती कि परेशानी आयी है तनाव इस बात से होता है कि उसके समाधान का
मार्ग क्या है।
जैसे आपके परिवार के किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो इस बात का
तनाव नहीं होता कि स्वास्थ्य खराब हो गया तनाव या परेशानी इस बात से होती है कि
ये ठीक होगा या नई होगा , लडकी की शादी होगी की नई होगी ? होगी तो कब होगी ? हो नई
रही है ये टेंशन है उसे पता तो है कि शादी होगी मगर कब होगी इसलिये तनाव है । यह चिंता है निश्चिंतता नही है और यह मंत्र उस समास्या का समाधन नई करता है परन्तु मंत्र आपके मानसिक के तनाव को दूर कर सकता है और यह बता सकता है कि इस प्रकार से इस समस्या का समाधान हो सकता है।
ऐसी ही स्थिति में जब भी आप परेशान होें टेंशन में हो, कोई मार्ग नहीं दिख रहा हो तो आप प्रातःकाल
सुबह उठकर स्नान कर या दिन या रात में कभी भी जब आप टेंश में हो इस दिये मंत्र को 5 मिनट
मन ही मन जप कर लीजिये इस मंत्र के जप से आप देखेंगे कि आपको उस परेशानी का समाधान
मिल गया आपका तनाव खत्म हो गया है।
कुछ ही दिनों के अभ्यास से आप पूर्ण रूप से इसमें अभस्यत हो जायेगे और कुछ भी समाधान चाहिए
इस प्रयोग को कर लीजिये -
यह ब्रम्हांड का सर्वशक्तिशाली मंत्र है। मंत्र छोटा सा है पर इस इसका असर बहुत ही तीव्र होता है।
दक्षिण काली का मंत्र:ः
क्रीं (क्रीम ) KREEM
विधि: धीरे धीरे मन्द श्वर में इस मंत्र का जप 5 मिनट 10 मिनट कीजिये । अन्य किसी विधि की आवश्यकता नहीं
विशेष:ः इस प्रयोग को किसी के अनिष्ट के लिए नहीं करना चाहिए। स्व उत्थान के लिए या जगकल्याण के
लिए उपयोग करना चाहिए।
यदि कोई साधक इस बीज मंत्र को सवा लाख बार जप कर लेता है तो उसे यह मंत्र सिद्ध हो जाता है और फिर
इस मंत्र के प्रयोग से स्वयं और अन्य लोगों को लाभ अर्जित करा सकता है।
( आगे जानिये इस मंत्र के प्रयोग से स्मरण शक्ति आपकी कम है कुछ याद नहीं रहता
बालक पढता तो पर याद नही रहता तो इस मंत्र के प्रयोग से उसकी स्मरण शक्ति बढ जाती है)
-स्वामी श्रेयानन्द महाराज
Comments
Post a Comment