क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल दिनांक 23.07.2021 शुक्रवार
सावन प्रारंभ होने जा रहा है अतः जिन लोगों को शिव साधना की इच्छा होगी वे मार्गदर्शन
लेकर साधना करें। साधना का मार्ग ही ऐसा है जिससे आपके जीवन की समस्या का समाधान आसानी से
हो जायेगा। इसके लिए बहुत ही जल्द सावन में छोटे छोटे पर तीव्र फलदायी प्रयोग आपको बताये जायेगे
जिसे कर आप अपनी जीवन की समस्याओ से काफी हद विजय प्राप्त करेंगे।
- स्वामी श्रेयानन्द (सनातन साधक परिवार ) मो. 9752626564
# Swami Shreyanand Maharaj (9752626564)
काल की गति, कर्मों का फल और अपने प्रारब्ध के अनुसार ही अपनी राशिफल को क्रियान्नवित मानें ...
आइए जानते हैं क्या कहती है काल की गति जानें दिनांक 23.07.2021 शुक्रवार
का राशिफल .
ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
मेष: (चू , चे, चो, ला, ली, ले, लो, अ)
किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।
कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।
अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
शुभ अंक- 7, 3, 2 शुभ रंग-लाल
........................................................................................................................................
वृषभ: (ई, उ, ए, औ, वा, वी, वे, वो )
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति
का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
शुभ अंक-1, 8, 4 शुभ रंग- जामुनी
........................................................................................................................................
मिथुन: (क,की, कु, घ, ड, छ,के, को, ह )
जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। अपनो से मुलाकात होगी।
व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा।
कार्य बनेंगे। घर.बाहर सुख.शांति बने रहेंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें।
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी।
शुभ अंक- 9, 3, 5 शुभ रंग- हरा
........................................................................................................................................
कर्क: (हि,हे,हा, हा, डी, डे, डू , डो )
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।
व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर
हाथ आएंगे। घर.बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
वस्तुएं संभालकर रखें।
शुभ अंक- 8, 3, 2 शुभ रंग- पीला
........................................................................................................................................
सिंह: (मा, मी, मे, मू, मो, टो, टी, टू , टे )
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।प्रिय से अनबन।
प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय
के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर.बाहर
सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 1, 6, 5 शुभ रंग- नारंगी
........................................................................................................................................
कन्या: (टो, पा,पी, पू , पे, पो, ष, ण, ठ )
कोर्ट के कार्य अनुकूल रहेंगे। आत्मशांति रहेगी। लाभ के अवसर
हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी
सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में
दखल न दें।
शुभ अंक- 8, 3, 2 शुभ रंग- पीला
........................................................................................................................................
तुला: (रा, री, रू, रे, ता, ती, तू , ते )
पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता रहेगी।
नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक.ठीक चलेगा।
आय में वृद्धि होगी। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें। प्रेम प्रसंग में प्रगाढता बनेगी।
शुभ अंक- 6, 2, 1 शुभ रंग- नीला
........................................................................................................................................
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, या, यी, यू )
नेत्र पीड़ा हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। लेन.देन में सावधानी रखें।
बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
शुभ अंक- 1, 8, 5 शुभ रंग- सफेद
........................................................................................................................................
धनु: (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे )
आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। क्रोध व
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें।
स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी
गलती से समस्या बढ़ सकती है। शनि मंत्र की एक माला का जप करें। अनुकूलता
बनी रहेगी।
शुभ अंक- 1, 8, 7 शुभ रंग- आॅरेंज
........................................................................................................................................
मकर: (भो, जा, जी, जू ,खा, खू , गा, गी )
व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।
व्यवसाय में कमी होगी। नौकर से नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते
हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
प्रेम में प्रगाढता बनेगी।
शुभ अंक- 7, 2, 9 शुभ रंग- हरा
........................................................................................................................................
कंुभ: (गु,गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा )
अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का
साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
निवेश शुभ रहेगा। आलास न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। साथी का साथ मिलेगा
शुभ अंक- 6, 4, 8 शुभ रंग- पीला
........................................................................................................................................
मीन: (दी, दे, थ, झ, दे, दो, चा, चि )
आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। कार्य में रुकावट होगी।
बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दुरूखद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी।
व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के
कार्य टालें। जल्दबाज न करें।समय का उपयोग करें।
शुभ अंक- 2, 1, 7 शुभ रंग- हरा
Comments
Post a Comment