आओ साधना करे ...(भाग 4 )

 आओ साधना करे ...(भाग  4 )

शक्ति पर्व  :: नवरात्रि 2021

Maa Durga HD Wallpaper | Durga Mata Photos | Durga Ji Images | Durga Mata  Vectors 

सनातन हिन्दू नव वर्ष ....नवरात्रि ....आने को है ।

 धन्य है वे व्यक्ति जिन्होंने साधना मार्ग का आश्रय लिया । साधना ही जीवन की श्रेष्ठ विधा है । जिससे जीवन मे सफलता मिलने के साथ साथ  अद्वितीय व्यक्तित्व का निर्माण होता है ।


इस भीषण करोना के महाकाल में जब शहरो में लोकडाउन लगा हुआ है आप घरो में है तो आइए इस समय का सदुपयोग हमारे ऋषियों के  द्वारा अर्जित उस आध्यात्मि ज्ञान , चिंतन को हम जाने और उसे अपनाये ।


परम् सौभाग्य रहा  जो मुझे 

यह ज्ञान अपने सदगुरुदेव परमहंस  स्वामी निखलेश्वरनन्द जी से प्राप्त हुआ था  उसे मैं आप लोगो के साथ साझा कर रहा हूँ - 


नवरात्रि की साधना 13 अप्रेल से प्रारम्भ होगी इसकी चर्चा हम आने वाले दिनों में करेंगे । अभी इन 5 दिनों में इसकी प्राम्भिक तैयारी करते हैं .... 


1.  सर्वप्रथम आप अपने बैठने के लिए एक स्थान सुनिश्चित कर ले जिसमे आप आराम से जमीन पर बैठ सकते हो । आसान स्वरूप नीचे कम्बल मोटा करके उस पर कोई स्वच्छ वस्त्र बिछा दे ।


2. आप अपनी सुविधानुसार  प्रातः, शाम या रात्रि का समय सुनिश्चित कर ले जिस समय आपको बैठना है ।


3. आपको जो आरामदायक आसन लगे सुखासन या पद्मासन उस आसन में बैठ जाना है । हाथ सीधे घुटनो पर औऱ अंगुलियां ज्ञान मुद्रा ( अंगूठा अनामिका के निचले भाग में लगी हो) में लगी हो ।


4.  आप सीधे बैठ जाये, पीठ सीधी हो झुककर न बैठे । 


5. अब आप नाक से 3 बार लम्बी स्वाश ले और छोड़े ।


6. इसके बाद अब एक लंबी स्वाश लें और ॐ का नाद (उच्चारण) धीमे आवाज में करे । जब तक स्वाश निकल न जाये तब तक ॐ का नाद करते रहना है । इस समय आपकी आंखें बंद रहेंगी और आपका ध्यान दोनो भोहों के मध्य (भृकुटि  ) में रहेगी ।


फिर स्वाश ले और ॐ का नाद करे । इस प्रकार इसे तीन बार दोहराये ।


7. इसके बाद अब स्वाश ले पर मुह बन्द करके नाक की ध्वनि से ॐ का नाद (उच्चारण) धीमे आवाज में   (जैसे  भौरा गूँजन करता हैं   ) करते रहना है .... स्वाश खत्म हो जाये तो पुनः स्वाश लेना है और ॐ का नाद धीमे आवाज करते जाना है । इस बीच आप आंखे बन्द रखेंगे और ध्यान भृकुटि में ही लगा रहेगा । हाथ सीधे और अंगुली ज्ञान या ध्यान मुद्रा में रखेंगे ।


8.  जब आप इस ॐ के गूँजरन को करोगे तब मन मे कुछ भी विचार न लाये । यदि विचार आये तो उस विचार का पीछा न करे । 


9  आप गूँजरन के साथ यह विचार करे कि आप अंदर की ओर उतर रहे हैं बस और आप गूँजरन करते रहे । 


10.  यदि इस क्रिया को आप बताये विधि से करे तो आपको पहले ही दिन से दिव्य अनुभूति होगी । अनुभति कैसी हुई आप स्वयं ही कमेंट्स में बताएंगे ।


11.  इस क्रिया को आप 30 मिनट तक करना है । प्राम्भ में आप कुछ समय ही कर पाएंगे क्योंकि आपका प्रारब्ध अच्छे कार्य करने से रोकेगा ....पर आपको इसकी अवधि 30 मिनट पूरा करना ही है जो उसकी पूर्णता है ।


यह साधना जगत में प्रवेश का प्रथम द्वार है । इस प्रयोग को आप कीजिये ... जल्द ही नवरात्रि की साधना कैसे की जाय  ... माता के आर्शीवाद से अपनी मनोकामना पूर्ण कैसे की जाय वह साधना विधि बताई जाएगी ।



जय गुरुदेव


सदैव आपके कल्याण की भावना लिए ...


- स्वामी श्रेयानन्द महाराज

( सनातन साधक परिवार )

Mob. 09752626564



 

Comments

Popular posts from this blog

राशिफल: दिनांक 16.10.2022 रविवार

दीपावली पूजन 2022

दैनिक राशिफल दिनांक 02.06.2021 बुधवार