दैनिक राशिफलः दिनांक 27.4.2021 मंगलवार
दैनिक राशिफलः दिनांक 27.4.2021 मंगलवार
साधनाएं जो जीवन को बदल देती है ... (अध्यात्म के पथ पर .....)
जिस परम शक्ति और आनन्द की बात हम कहते हैं जिसकी खोज में आध्यात्मिकता का पथ
पकडना चाहते हैं। उसकी यात्रा अपने अन्दर उतरने पर ही सम्पन्न होती है उसके साक्षात्कार
करने पर ही हमे उसका आत्मज्ञान होता है।
जीवन की यात्रा तो सभी मोडों से होकर गुजरती है। किसी मोड पर रोग, कहीं शत्रु हैं, कही
धन की समस्या है, कहीं घर के झगडे है और कहीं पथच्युत हो जाने का भय है। यह एक
लम्बी और कष्टदायक प्रक्रिया है पर इसका दूसरा पक्ष आनन्द का है इसमें एक खुमारी है
मस्ती है ये तो वही अनुभव कर सकता है जो इस पथ पर चला हो। इस मार्ग में गुरू का
बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है वह अपने शिष्य को निरन्तर विरोधी परिस्थितियों में डालते
रहते हैं। वे जानते हैं कि शिष्य के अन्दर से जब तक काम, क्रोध, लालच, तृष्णा, मोह समाप्त
नही हो जाता वे उसे निरन्तर तपाते रहते हैं। ठीक सुनार भांति सुनार जानता है कि यह सोना
ही है किन्तुं उसे उस स्थति तक ले जाकर तपाता है जब तक वह शुद्ध खरे सोना न हो
जाय। तभी वह देवमुकुट बनता है।
इसी कडी में मैं आने वाले दिनों में अपने साधनात्मक जीवन यात्रा के अनुभव आप लोगों
के साथ साझा करूंगा -
-- स्वामी श्रेयानन्द महाराज
आइए जानते हैं क्या कहती है काल की गतिए जानें दिनांक दिनांक दिनांक 27.4.2021 मंगलवार का राशिफल .
ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
मेष: (चू , चे, चो, ला, ली, ले, लो, अ)
संतान पक्ष की अच्छी खबर मिलगी। कर्ज दी गई रकम वापस प्राप्त होगी।
नौकरी में अधिकारीयो से प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से बचे । नए काम प्रारंभ करने
संबंधी योजना बनेगी। सुबह केला के पेड की पूजा करें।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- हरा
..............................................................................................................................
वृषभ: (ई, उ, ए, औ, वा, वी, वे, वो )
फालतू खर्च से आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है नियंत्रण रखें । मजाक करने से
बचें किसी को बुरा लग सकता है। आलस के वजह से काम में विलंब होगा।
बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। विवेक का प्रयोग करें।
गाय को सुबह रोटी खिलायें। अनुकूलता बनेगी।
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- पीला
..............................................................................................................................
मिथुन: (क,की, कु, घ, ड, छ,के, को, ह )
बनायी हुई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन का विचार हो सकता है।
कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में परेशानी का सामना करना पड सकता है।
आय में वृद्धि के लिए अन्य प्रयास करने होंगे। मान.सम्मान मिलेगा।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकावट बनी रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ अंक- 5 शुभ रंग- आॅरेंज
..............................................................................................................................
कर्क: (हि,हे,हा, हा, डी, डे, डू , डो )
मन अनजान भय से बेचैनी महसूस करेगा। प्रेम.प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
पूजा.पाठ में मन लगेगा। मन से निगेटिव विचार को त्याग दें। स्वास्थ को लेकर चिंता बनी
रहेगी। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। हनुमान चालीसा
का पाठ करें।
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- नीला
..............................................................................................................................
सिंह: (मा, मी, मे, मू, मो, टो, टी, टू , टे )
विवाद को टालें बड़ी हानि हो सकती है । गंभीर रोग उभर सकता है। वाणी में संयंम
रखंें। बनता काम बिगड सकता है । अपनों से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस
पहुंच सकती है। दौड़धूप बनी रहेगी। हनुमानअष््टक का पाठ करें।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- सफेद
..............................................................................................................................
कन्या: (टो, पा,पी, पू , पे, पो, ष, ण, ठ )
राजकीय बना रहेगा । स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। कमजोरी बनी रहेगी।
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख.शांति बनी रहेगी। कारोबारी अनुबंध
को लेकर मन में चितंा रहेगी । लाभ के अवसर हाथ आएंगे। झंझटों से दूर रहें।
रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ अंक- 2 शुभ रंग- भूरा
..............................................................................................................................
तुला: (रा, री, रू, रे, ता, ती, तू , ते )
आपके कार्य की प्रशंसा होगी। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में संपत्ति को लेकर
शंशय की स्थिति निर्मित होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
स्वास्थ की चिंता दूर होगी। विवेक से कार्य करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें। रूके हुए काम पूरे होंगे।
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- हरा
..............................................................................................................................
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, या, यी, यू )
परिवार में आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। सोचे हुए कार्य सफल रहेंगे। व्यापार
को लेकर चिंतन करने की आवश्यकता है । नौकरी में जिम्मेदारी बढेगी । किसी व्यक्ति
से वाद विवाद हो सकती है । धैर्य रखें । हनुमान जी को चोला चढावें।
शुभ अंक-4 शुभ रंग- आॅरंेज
..............................................................................................................................
धनु: (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे )
धन लाभ के लिए सोचे प्रयास सफल रहेंगे। भेंट की प्राप्ति संभव है। यात्रा से बचें।
विवाद से बचें भाइयों से अनबन की संभावना। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी।
जल्दबाजी न करें नुकसान हो सकता है । उत्साह बना रहेगा।
पक्षियों को दाना डालें ।
शुभ अंक- 8 शुभ रंग- लाल
..............................................................................................................................
मकर: (भो, जा, जी, जू ,खा, खू , गा, गी )
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा । फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य
पर ध्यान देंवे। आत्मसम्मान बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
मायके पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
हनुमान जी की पूजा अर्चना करें मन में शांति मिलेगी।
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- काला
..............................................................................................................................
कंुभ: (गु,गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा )
रूके हुए कार्य करने का मन बनेगा। मान.सम्मान में बढोतरी होगी। मेहनत का फल
मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस न करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी आवश्यक है।
समय की अनुकूलता को पहचानें है। मन अशंात रहेगा। किसी वरिष््ठ से सलाह लेकर
कार्य करें। सूर्य को जल देंवें । हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- आॅरेंज
...............................................................................................................................
मीन: (दी, दे, थ, झ, दे, दो, चा, चि )
बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ से मन खिन्न रहेगा । वाणी में संयंम रखें।
मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी । आय बनी रहेगी। परिवार में कलह हो सकता
है। किसी अपने के सेहत की चिता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- हरा
Comments
Post a Comment