जाने सरस्वती पूजा 2021 का शुभ मुहूर्त:ः

 जयतु जयतु सरस्वती:ः 16 फरवरी 2021 मंगलवार



जाने सरस्वती पूजा 2021 का शुभ मुहूर्त:ः

पूजा श्ुाभ मुहूर्त प्रातः 6.59 से दोपहर 12.35 तक
एवं रात्रि 3.36 से 5.46 बजे तक ( सुबह 17 फरवरी 2021 )

इस मुहूर्त में सरस्वती पूजा करने से अभीष्ट सिद्धि मिलती है और जातक को
अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है यदि पूजन साधना सही विधि विधान
से किया जाय। अतः मुहूर्त में आप आज व्यर्थ समय न व्यतीत करे और
सनातन धर्म पद्धति से बताये अनुसार साधना अर्चना अवश्य करें ।

जीवन का दुर्भाग्य ही होगा जो इस मुहूर्त को व्यर्थ जाने देगां।

 Image result for sarswati mata

 

 बसंत पंचमी में सरस्वती पूजा क्यों करे ?

बसंत पंचमी का आगमन जीवन में दुःखों का अन्त करता है, जीवन मे नीरसता
की जगह चैतन्यता सजीवता का आगमन होता है और यह जीवन में बने
रहे इसके लिए बंसत पंचमी को पूरे परिवार के साथ सरस्वती साधना सम्पन्न
करना ही चाहिए।

वही व्यक्ति जीवन में सफल होता है जिसकी स्मरण शक्ति तीव्र हो, जिसमंे
नेतृत्व की क्षमता हो, अपने बातों से दूसरों पर प्रभाव डाल सके, नौकरी, व्यापार या
इन्टव्यू में सफलता प्राप्त करे, संतान परीक्षा में अच्छे नम्बर प्राप्त करे उसे
सरस्वती साधना करना ही चाहिए,

जब उसे बालने की कला का ज्ञान हो जायेगा तो वह दूसरों को प्रभावित कर सकेगा
और अपने व्यापार को समृद्ध बना सकेगा जिससे लक्ष्मी का आगमन बनेगा और
वह जीवन में आर्थिक उन्नति कर सकेगा ।

सरस्वती साधना के माध्यम से जीवन को अद्वितीय और अनुपम बनाया जा
सकता है। ये तो गुरू ही स्पष्ट कर सकतें है कि किस प्रकार जीवन का
निर्माण किया जाय। और जहां सरस्वती का वास होता है वहां लक्ष्मी का
आगमन होता ही है। साधना के लिए उम्र की बाध्यता नही होती जहां 5 वर्ष
को बालक साधना कर सकता है वहीं 80 वर्ष का वृद्ध भी सरस्वती साधना
कर दैविय शक्ति प्राप्त कर जीवन में मान सम्मान, यश,  प्रतिष््ठा प्राप्त  कर
सकता है।


गुरू दीक्षा कैसे लें ???

 Image result for guru deeksha

यदि आप स्वयं गुरू के पास जा कर दीक्षा ले सकते हैं तो अति उत्तम माना गया है यदि
आप नही जा सकते हैं तो दीक्षा के लिए अपने वर्तमान फोटो जो सीधा खीचा हो इस चित्र
में आंखें पूरी तरह खुली हुई हो उसे इस व्हाटशप नंम्बर 9752626564 में भेज कर भी
दीक्षा लिया जा सकता है इसका भी उतना ही लाभ होता है जितना गुरू के समक्ष प्रत्यक्ष
उपस्थिति का होता है।

बसंत पंचमी को क्या करें ??

 सर्वप्रथम वह समर्थ गुरू से दीक्षा ले जिस गुरू को  इस साधना का ज्ञान हो, उससे
विनय करके पहले गुरू दीक्षा ले उसके पश्चात गुरू से दीक्षा लेकर बताये
हुए साधना मार्ग मे चले तभी साधक केा दैविय शक्ति की कृपा प्राप्त होती है।


साधना विधान

1. सरस्वती साधना माह के किसी भी पुष्य नक्ष़़़़़़त्र से शुरू की जा सकती है। बसंत पंचमी को
इस साधना को अवश्य करना चाहिए जिससे पूरे वर्ष के लिए आपका जीवन आनन्द युक्त
व्यतीत हो । साधना के पूर्व साधक को गुरू से आज्ञा अवश्य ले लेनी चाहिए। और

2. सर्वप्रथम संक्षिप्त गुरू पूजन करें ।

3. शुभ मुहूर्त में स्वच्छ स्थान घर, मंदिर या एकांत में बैठ के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर
 मुख करके सफेद आसन में सफेद धोती पहन कर बैठ कर मं़त्र जप करना चाहिए।
.
4. सामने सरस्वती देवी की सुन्दर प्रतिमा या चित्र स्थापित करें । सामने तांबे के थाली में
   कंुकुम, अक्षत और श्वेत पुष्प रखना चाहिए।

5. सामने बाजोट में देवी के चित्र के सामने चेतना युक्त मंत्र सिद्ध प्राण प्रतिष्ठित सरस्वती
  यंत्र स्थापित करना  चाहिए । और घी का दीपक जलाकर अगरबत्ती जला दे।

6. सरस्वती देवी फोटो और मंत्र सिद्ध प्राण प्रतिष्ठित सरस्वती यंत्र की संक्षिप्त पूजन करें और
   दूध से बना हुआ नैवेद्य भोग अर्पित करें ।

7. इसके पश्चात साधक चैतन्य स्फटिक माला से दिये मंत्र की 21 माला जप सम्पन्न करें। यह
  11 दिन की साधना है नित्य एक ही समय में माला जप करे।

    मंत्र:ः ऐं ऐें ऐं वागदेवी ऐं ऐं ऐं नमः ।।

8.  मंत्र जप के पश्चात माला को साधक को धारण कर लेना चाहिए जिससे उसका प्रभाव
 साधक को मिलता रहे।

9. इसके पश्चात पुनः संक्षिप्त गुरू पूजन करें। साधना की सफलता के लिए साधना की समाप्ति
के बाद गुरू पूजन करना चाहिए ।

(अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं )




Comments

Popular posts from this blog

राशिफल: दिनांक 16.10.2022 रविवार

दीपावली पूजन 2022

क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल दिनांक 04.07.2021 रविवार